Saif Ali Khan attacked मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर चाकू से वार करने वाले हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 6 महीने पहले ही बांग्लादेश से मुंबई आया था।बांग्लादेश से आया भारत
पुलिस ने पुष्टि की कि हमलावर बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत आया था। हमलावर 6 महीने पहले ही बांग्लादेश से मुंबई आया था। वो यहां आकर एक होटल में काम कर रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पैतृक गांव भागने वाला था, जब उसे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में हिरासत में लिया गया। अधिकारी के अनुसार, जानकारी मिली है कि आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का मूल निवासी है। बता दें कि हमलावर के खिलाफ सैफ (Saif Ali Khan case) की 56 वर्षीय स्टाफ नर्स एलेयाम्मा फिलिप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना 16 जनवरी को सुबह 2 बजे के आसपास हुई, जिसके दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। यहां तक कि उनकी रीढ़ की हड्डी पर चाकू से वार भी किया गया।
क्या था आरोपी का इरादा?
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने चोरी करने के इरादे से अभिनेता सैफ के घर में प्रवेश किया। पुलिस के अनुसार, अपराध की जांच के लिए विभिन्न जांच दल बनाए गए थे और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई पुलिस ने कहा कि आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है। जोन 9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीक्षित गेदाम ने कहा कि उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। जब्त की गई कुछ वस्तुओं से संकेत मिलता है कि वह एक बांग्लादेशी नागरिक है।
0 Comments
Thanks for your comments 😍🥳🥳